फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Four charred house , millions of ash Goods

चार घर जले, लाखों का सामान राख

Tue, 09 Jun 2015 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Tue, 09 Jun 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
शमसाबाद (कौशाम्बी)। भीषण गर्मी में आग का कहर गरीबों पर टूटने लगा है। सोमवार को भी सिराथू के गंभीरापूरब गांव में भड़की आग से 4 घर जल गए। लपटों की जद में आने से कपड़े, बर्तन, विस्तर, खाद्यान्न समेत लाखों रुपये के सामान राख हो गए। घरों से उठती लपटें और चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीण और दमकलकर्मी करीब तीन घंटे आग बुझाने के लिए जूझते रहे।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि चूल्हे की आग ठीक से नहीं बुझाने के कारण आग लगने की यह घटना हुई है।
सिराथू तहसील क्षेत्र के गंभीरापूरब गांव निवासी सोहनलाल के घर में सोमवार को दिन में करीब 11.30 बजे अचानक आग लग गई। उस समय परिवार के लोग दोपहर का खाना खाकर आराम कर रहे थे। छप्पर से उठती लपटें देख घर की औरतें चीखते-चिल्लाते बच्चों को बाहर लेकर भागीं। औरतों की चीखें और घर से उठती लपटें, धुएं का गुबार देख गांव में हड़कंप मच गया। शोर मचाते हुए गंभीरापूरब और आसपास के अन्य गांवों के लोग जुट गए। मगर जब तक गांववाले आग बुझाने का प्रयास करते।
विज्ञापन


 तेज धूप, भीषणगर्मी और हवाओं के कारण बेकाबू हुई लपटें सोहनलाल के भाई बच्चालाल, पड़ोसी बुद्दा और बबलू के घरों को भी अपनी चपेट में ले चुकी थी। गर्मी के कारण लोगों को आग बुझाने में परेशानी हो रही थी। घबराए ग्रामीणों ने घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस और सैनी फायर स्टेशन को दी। खबर लगते ही गांव पहुंचे दमकलकर्मी और सैकड़ों ग्रामीण घंटों आग बुझाने में जूझते रहे। करीब तीन घंटे बाद जब आग बुझी तो चारों घर, बर्तन, विस्तर, खाद्यान्न, कपड़े, टीवी समेत सारा सामान राख हो चुका था। भुक्तभोगियों के मुताबिक आग से लगभग 6 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। सूचना पर राजस्व निरीक्षक ने गांव पहुंचकर मौका-मुआयना किया। पीड़ित से पूछताछ करके हुए नुकसान का जायजा लिया। उधर, आग कैसे लगी? इसकी किसी को जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि चूल्हे की आग ठीक से नहीं बुझाने के कारण आग लगी होगी। बता दें कि रविवार को भी चूल्हे की चिंगारी से ही सिराथू क्षेत्र के भड़ेहरी गांव में 11 घर जल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से हजारों रुपये का सामान जला
कल्यानपुर (ब्यूरो)। सिराथू तहसील के शहजादपुर गांव निवासी सुभाष कुमार के घर सोमवार की शाम अचानक आग लग गई। इससे मकान के साथ ही हजारों रुपये की गृहस्थी का सामान जल गया। चीख-पुकार और मकान से उठती लपटें देख जुटे गांववालों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


दोआबा का आकाश बनेगा डॉक्टर
मंझनपुर (ब्यूरो)। कौशाम्बी के सिराथू कस्बे का रहने वाला आकाश जल्द ही डॉक्टर बनेगा। लगन और मेहनत से पढ़ाई करके उसने सीपीएमटी की प्रवेश परीक्षा में 704 वीं रैंक हासिल की है। उसने अपनी सफलता का पूरा श्रेय कड़ी मेहनत के साथ ही पिता घनश्याम केसरवानी, माता मीना देवी और गुरुजनों के सहयोग को दिया है। उसकी इस सफलता से परिजनों के साथ ही अभिभावक भी गदगद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed