{"_id":"699b4f796d709013c60dfb74","slug":"four-buses-of-janta-bus-service-started-travel-will-be-easier-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-136975-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जनता बस सेवा की चार बसें शुरू, आसान होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जनता बस सेवा की चार बसें शुरू, आसान होगा सफर
विज्ञापन
जिले में जनता बस सेवा की स्वीकृत आठ बसों में से चार का संचालन शुरू हो गया है। बसें अलग-अलग रूटों पर चलेंगी। इससे प्रयागराज समेत अन्य निर्धारित रूटों पर सफर में आसानी होगी।
जानकारी के अनुसार, बसें अफजपुरवारी होते हुए मंझनपुर से प्रयागराज, मंझनपुर से सरायअकिल, राजापुर-बैरमपुर-पश्चिम शरीरा-सरायअकिल से प्रयागराज और शहजादपुर होते हुए कड़ा व सिराथू से मंझनपुर रूट पर संचालित की जा रही हैं।
सिराथू से मंझनपुर जाने वाले यात्री राममिलन ने बताया कि पहले डग्गामार वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे किराया और समय अधिक लगता था। अब बस चलने से सफर आसान हो गया है। वहीं, मंझनपुर से सरायअकिल जाने वाले अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि नियमित बस सेवा शुरू होने से विद्यार्थियों और कामकाजी लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
बस डिपो के संचालन प्रभारी मनोज पाठक ने कहा कि शेष बसों को भी जल्द संचालित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ा जा सके।
-- -- --
1.04 रुपये प्रति किमी में होगा सफर
सामान्य बसों में यात्रियों को प्रति किलोमीटर 1.30 रुपये किराया देना पड़ता है, जबकि मुख्यमंत्री जनता बस सेवा योजना के तहत इसमें 20 फीसदी की छूट दी गई है। इस बस से यात्रियों से प्रति किलोमीटर सिर्फ 1.04 रुपये चुकाने होंगे। संवाद
::वर्जन::
बसों की समय सारिणी तय कर नियमित संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है। जनता बस सेवा शुरू होने से ग्रामीण अंचलों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है। - गंगा शंकर शर्मा, डिपो इंचार्ज