फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Four buried after the wall of the house collapsed, the girl died

घर की दीवार ढहने से चार दबे, बच्ची की मौत

Tue, 28 Sep 2021 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Four buried after the wall of the house collapsed, the girl died
सिराथू तहसील के भदवा गांव सोमवार को एक कच्चे घर की दीवार ढह गई। इसके मलबे में चार लोग दब गए। इनमें से एक बच्ची की मौत हो गई। आननफानन मलबा हटाकर सभी को बाहर निकालकर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। क्षेत्रीय भाजपा विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया
विज्ञापन


भदवा गांव निवासी आदेश उर्फ कल्लू तिवारी मेहनत-मजदूरी कर कर परिवार का गुजारा करता है। आदेश के मुताबिक वह घर में मिट्टी की दीवार खड़ी करवा रहे थे। सुबह लगभग 11 बजे निर्माणाधीन दीवार के पास बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर ढह गई। इसके मलबे में चार बच्चे दब गए।
विज्ञापन

चीखपुकार सुन परिजन और पड़ोसी इकट्ठा हो गए। आननफानन मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया। परिजन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते कि इससे पहले ही आदेश की छह वर्षीय बेटी अंशिका तिवारी की सांसें थम गईं। घायल अन्य तीनों बच्चों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी। सूचना मिलने के बाद पहुंचे टेढ़ीमोड़ चौकी प्रभारी गौरव त्रिवेदी ने मौका मुआयना करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed