{"_id":"f3b0e0950b4e70692f904f7ad24d4b6e","slug":"former-scientist-meeting-kaushambi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान-वैज्ञानिक गोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान-वैज्ञानिक गोष्ठी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 27 Nov 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत बुधवार को उद्यान कार्यालय मंझनपुर में किसान-वैज्ञानिक गोष्ठी हुई। इसमें जहां किसानों ने वैज्ञानिक तरीके से खेती के गुर सीखे। वहीं किसानों को फसलों को बीमारियों से बचाव की जानकारी भी दी गई।
किसान को खेती की आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक तरीके बताने के लिए बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ बीएन मिश्रा ने किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को खेती की पुरानी विधि से हटकर नए तरीके अपनाने की सीख दी। कहा कि नई-नई तकनीकों को अपनाकर किसान ज्यादा उपज हासिल कर सकते हैं। वहीं किसान-वैज्ञानिक गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र कौशाम्बी के वैज्ञानिक डॉ. नवीन कुमार शर्मा ने किसानों को विभिन्न फसलों में लगने वाले रोगों और उनके रोकथाम की जानकारी दी। डॉ. मनोज कुमार ने मिट्टी की जांच और डॉ. एमपी सिंह ने कृषि में मशीनीकरण के बावत किसानों को विस्तार से बताया। वहीं रिजवान अहमद ने केले की खेती और सघन अमरूद बागवानी की जानकारी किसानों को दी। इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह यादव, जिला सूचना अधिकारी जेएन यादव, अशर्फीलाल शास्त्री, मेवाराम, इंद्रमणि यादव, सैयद जव्वार असगर, अमरदीप कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।