फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Former headman shot while out for morning walk, critical

Kaushambi News: सुबह टहलने निकले पूर्व प्रधान को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Former headman shot while out for morning walk, critical
संदीपनघाट के आलमचंद गांव में सोमवार सुबह टहलने निकले पूर्व प्रधान मनोज कुमार पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सिर, पेट और पैर समेत शरीर में चार गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजन उन्हें गंभीर हालत में प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। आलमचंद गांव निवासी मनोज कुमार (50) वर्ष 2010 से 2015 तक ग्राम प्रधान रह चुके हैं। सोमवार सुबह वह रोज की तरह घर से टहलने के लिए निकले थे। बताया जाता है कि गांव स्थित महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के पीछे महुआरी बाग रोड पर पहले से घात लगाए बैठे तीन नकाबपोश बदमाश बाइक से पहुंचे और अचानक उन पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

अचानक हुई गोलीबारी से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लगातार चली गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण दहशत में आ गए। गोली लगते ही मनोज कुमार लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। कुछ ग्रामीणों ने साहस जुटाकर मौके पर पहुंचकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल पूर्व प्रधान को मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल स्वरुपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। अस्पताल में उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और ग्रामीणों से पूछताछ की।

हालांकि अभी तक हमले के पीछे की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस पुरानी रंजिश, चुनावी विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed