फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Former chairman's possession of tube well section land, administration started bulldozer

Kaushambi News: नलकूप खंड की जमीन पर पूर्व चेयरमैन का कब्जा, प्रशासन ने चलवाया बुलडोजर

Tue, 05 Dec 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 05 Dec 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Former chairman's possession of tube well section land, administration started bulldozer
मंझनपुर। नगर स्थित सिंचाई विभाग के नलकूप खंड की जमीन पर पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन और उनके भाइयों के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलवा दिया गया। कब्जा हटाने के लिए उन्हें नोटिस दिया गया। न मानने पर सोमवार को तहसील प्रशासन ने कार्रवाई की।
विज्ञापन


मंझनपुर में समदा रोड पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बगल में सिंचाई विभाग के नलकूप खंड की करीब डेढ़ बीघा भूमि है। इसी में विभाग के कुछ सरकारी आवास बने हैं। काफी भूमि खाली पड़ी है, जो कीमती है।
विज्ञापन


नगर पंचायत मंझनपुर के पूर्व चेयरमैन राम नरेश केसरवानी और उनके भाइयों की भी भूमिधरी जमीन यहीं पर है। हाल ही में पूर्व चेयरमैन व उनके भाइयों ने यहां निर्माण कराया। अपनी जमीन के साथ नलकूप खंड की भी करीब डेढ़ बिस्वा भूमि पर चहारदीवारी बनवाकर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व विभाग से भूमि की नापजोख कराने के बाद नलकूप खंड ने 22 नवंबर को रामनरेश, उनके भाई सुभाषचंद्र, सतीश चंद्र, प्रेमचंद्र, गुलाब चंद्र को नोटिस थमाया । एक सप्ताह के अंदर कब्जा हटवाने के निर्देश दिए गए। संबंधित भवन में भी नोटिस चस्पा कराया गया, लेकिन कब्जा नहीं हटा। इस पर नायब तहसीलदार मोबीन, विभाग के एई आशीष और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सरकारी भूमि पर हुए निर्माण को बुलडोजर से गिरवा दिया।


समझौते का उल्लंघन, नहीं देंगे रास्ता

पूर्व चेयरमैन का कहना है कि वर्ष 2009 में एक समझौते के बाद उन्होंने अपनी भूमिधरी जमीन से नलकूप खंड को रास्ता दिया था। इसी आधार पर निर्माण कराया गया। अब इस समझौते का उल्लंघन करके अफसरों ने बिना नोटिस दिए उनका निर्माण ढहा दिया। अब वह भी रास्ते के लिए दी गई अपनी भूमिधरी जमीन पर कब्जा करके निर्माण कराएंगे।

किसी समझौते की जानकारी नहीं है। विभाग की भूमि पर अवैध निर्माण हुआ था, जिसे गिरवा दिया गया है।
- आशीष, एई नलकूप विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article