{"_id":"68e01a4ee3bbc424700c4265","slug":"footpath-to-be-built-along-the-mini-stadium-shops-to-be-removed-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-130970-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मिनी स्टेडियम के किनारे बनेगा फुटपाथ, हटेंगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मिनी स्टेडियम के किनारे बनेगा फुटपाथ, हटेंगी दुकानें
Sat, 04 Oct 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के बस स्टैंड चौराहे पर पटरियों में लगी दुकानों के सामने अब फुटपाथ बनाया जाएगा। नगर पंचायत ने इस कार्य के लिए 34 लाख रुपये की लागत से योजना तैयार कर टेंडर जारी कर दिया है। फुटपाथ बनने से बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से दुकानदारों और ग्राहकों को राहत मिलेगी।
बारिश के दिनों में बस स्टैंड चौराहा और मिनी स्टेडियम के समीप जलभराव होने से लोगों को काफी असुविधा होती थी। बीते महीने अतिक्रमण हटाने पहुंचे ईओ अंशुमान सिंह से व्यापारियों ने पक्का फुटपाथ बनाने की मांग की थी। नगर पंचायत ने उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित कर कार्ययोजना में शामिल किया।
प्रस्ताव का स्टीमेट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजा गया। स्वीकृति मिलने के बाद नगर पंचायत ने राज्य वित्त आयोग से 33.79 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। दो माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर दुकानदारों और ग्राहकों को जलभराव से निजात दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
सड़क के किनारे लोगों को दिक्कत हो रही थी जिनकी सुविधा को देखते हुए फुटपाथ बनाया जाएगा। युवा कल्याण विभाग, पशु पालन और जिला विद्यालय निरीक्षक की भूमि है जिसके लिए टीम बनाकर राजस्व टीम से नाप कराने के लिए एडीएम को पत्र लिखा है। - अंशुमान सिंह, ईओ