{"_id":"64fb77af4e19e025700f4077","slug":"flaws-found-in-on-site-inspection-of-in-charge-minister-reprimanded-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-2929-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: प्रभारी मंत्री के स्थलीय निरीक्षण मेंं मिली खामियां ही खामियां, जमकर फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: प्रभारी मंत्री के स्थलीय निरीक्षण मेंं मिली खामियां ही खामियां, जमकर फटकार
Sat, 09 Sep 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में बोलते प्रभारी मंत्री सुरेश राही संवाद
प्रभारी मंत्री के स्थलीय निरीक्षण मेंं मिली खामियां ही खामियां, जमकर फटकार
- निर्माण कार्यों में मानक की अनदेखी का ठीकरा ठेकेदारों पर फूटा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिले के प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री कारागार सुरेश राही को शुक्रवार को निर्माणाधीन परियोजनाओं के निरीक्षण में खामियां ही खामियां मिलीं। उन्होंने निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर ठेकेदार से लेकर कर्मचारियों तक को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान उन्हें कहीं निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सही नहीं मिली तो कहीं मानक के मुताबिक काम नहीं मिला
प्रभारी मंत्री सुरेश राही सबसे पहले बनपुकारा के निर्माणाधीन राजकीय डिग्री कॉलेज पहुंचे। निरीक्षण के दौरान परियोजना की विस्तृत जानकारी लेने पर उन्हें निर्माण कार्य की गुणवत्ता में खामी मिली। जिस पर उन्होंने तत्काल ठेकेदार को बुला कर गुणवत्ता ठीक करने का निर्देश दिया। परिसर में स्थित वृक्षों को संरक्षित कराने को कहा। कार्यदायी संस्था को नवंबर 2023 हर हाल में निर्माण कार्य पूरा करने को कहा। प्राथमिक विद्यालय सौंरई खुर्द के निरीक्षण के दौरान उन्हें स्कूल में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं मिला। इतना ही नहीं स्कूल में लगे हैंडपंप में सोकपिट भी नहीं बनाया गया था। जिस पर मंत्री का पारा चढ़ गया। बीएसए को बुलाकर उन्होंने खामी सही कराने को कहा। शौचालय की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक प्रकार नहीं मिली। लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान स्थिति खराब मिलने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। रसोइयों से बात कर गुणवत्तापूर्ण भोजन बच्चों को देने के संबंध में जानकारी ली। कक्षा में जाकर बच्चों से किताब पढ़वा कर व सवाल कर शिक्षा की गुणवत्ता को भी परखा। शिक्षा की गुणवत्ता ठीक मिली। इसके बाद विद्यालय परिसर में स्थापित “शिलाफलकम” पर पुष्प चढ़ाकर वीर सेनानियों को नमन किया। इसके बाद 80 लाख रुपये की लागत से बन रहे किसान कल्याण केंद्र का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चहारदीवारी व इंटरलॉकिंग लगवाने के निर्देश दिए।