{"_id":"5dacaf138ebc3e93c52f1216","slug":"five-people-jailed-for-making-objectionable-video-of-child-kaushambi-news-ald258080790","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे का आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले पांच लोगों को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे का आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले पांच लोगों को जेल
विज्ञापन
Five people jailed for making objectionable video of child
- फोटो : KAUSHAMBI
बच्चे का आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले पांच लोगों को जेल
टिकटॉक पर प्रचार पाने के लिए की थी वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली इलाके के एक गांव में अनुसूचित जाति के एक बालक का आपत्तिजनक वीडियो शरारती युवकों ने टिकटॉक पर पब्लिसिटी लेने के खातिर बनाया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार को सभी पांच आरोपियों को जेल भेज दिया है। आरोपियों ने अपना जुर्म भी कुबूल कर लिया है।
बताया जाता है कि गांव में प्रतिदिन जुए की फड़ सजती है। वायरल वीडियो के मुताबिक जुआरियों के बीच गांव का ही एक अनुसूचित जाति का करीब 12 वर्षीय लड़का पहुंच गया था। युवकों ने बालक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। अर्धनग्न करने के बाद ब्लेड से उसका निजी अंग काटने का प्रयास करते हुए वीडियो बनाया। उससे जबर्दस्ती नाचने के लिए कहा गया। आरोपियों ने बाद में खुद ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गुरुवार को एसपी प्रदीप गुप्ता ने वीडियो देखा तो उनका पारा गरम हो गया। उन्होंने पीड़ित बच्चे के पिता की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। साथ ही नगर कोतवाल को आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। रविवार को कोतवाल उदयवीर सिंह ने गांव के समीप से ही आरोपी हसनैन पुत्र हनीफ कुरैशी, सोएब पुत्र मुस्ताक, एजाज पुत्र रियाज, जमालउद्दीन पुत्र जलालउद्दीन व असगर अली पुत्र पप्पू आदि को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर को एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपियों ने टिकटॉक पर पब्लिसिटी लेने के लिए वीडियो बनाया था। सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।