{"_id":"676b4047e05c8d5ea803af84","slug":"five-people-beaten-up-due-to-rivalry-one-youths-head-broken-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-120126-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: रंजिश में पांच को पीटा, एक युवक का फटा सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: रंजिश में पांच को पीटा, एक युवक का फटा सिर
विज्ञापन
गौसपुर गांव में पिटाई सें जख्मी चांदनी, प्रेमचंद्र व लवकुश। संवाद
संदीपनघाट कोतवाली के गौसपुर गांव में सोमवार शाम रंजिशन दबंगों ने लाठी-डंडे से पीटकर एक परिवार के पांच सदस्यों को जख्मी कर दिया। पिटाई से एक युवक का सिर फट गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने सगे भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
गौसपुर गांव निवासी लवकुश रैदास मजदूरी करते हैं। सोमवार शाम उसका बेटा सौरभ घर के बाहर बैठा था। इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी सगे भाई अपने दोस्तों संग आए और लाठी-डंडे से उसका सिर फोड़ दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता लवकुश, मां लालती देवी, बहन चांदनी और चाचा प्रेम कुमार को भी पीटा। हमले में परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
पीड़ितों ने सगे भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद
विज्ञापन