फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Five officers including ADO, JE found absent during surprise inspection

Kaushambi News: औचक निरीक्षण में गैरहाजिर मिले एडीओ, जेई समेत पांच अफसर

Thu, 29 Feb 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 29 Feb 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Five officers including ADO, JE found absent during surprise inspection
मूरतगंज ब्लॉक: सीडीओ ने स्पष्टीकरण तलब करने सहित रोका वेतन
विज्ञापन

मंझनपुर। चेतावनी के बावजूद अधिकारी-कर्मचारी ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे हैं। बुधवार को सीडीओ के औचक निरीक्षण में मूरतगंज ब्लॉक के पांच अफसर अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने वेतन रोकने सहित उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है।
मुख्य विकास अधिकारी डाॅ.रवि किशोर त्रिवेदी सुबह 10.25 बजे मूरतगंज ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए थे। बीडीओ संजय कुमार गुप्ता व एडीओ (सहकारिता) राजेश कुमार सिंह मौर्य कार्यालय में उपस्थित मिले। वहीं उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में चौंकाने वाली जानकारी मिली।
विज्ञापन

पता चला कि लघु सिंचाई विभाग के जेई सुरेंद्र कुमार जैन 7 फरवरी और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नाजुक 26 फरवरी से लगातार गैरहाजिर हैं। वरिष्ठ लिपिक सीमा गुप्ता 27 फरवरी से अनुपस्थित हैं। एडीओ (आईएसबी) जानकी शरण व एडीओ (समाज कल्याण) आदिल्य पाल भी गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने इस मनमानी पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए गैरहाजिर अधिकारियों-कर्मचारियों के अनुपस्थित दिवस का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही बीडीओ को स्पष्टीकरण तलबकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed