फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Five members of a family were beaten up by neighbours over a feud

Kaushambi News: पड़ोसियों ने रंजिश में एक परिवार के पांच लोगों को पीटा

Sat, 18 Oct 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 18 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Five members of a family were beaten up by neighbours over a feud
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के फताहीपुर गांव में शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने रंजिश में एक परिवार के लोगों को पीट दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फताहीपुर निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उनका पड़ोसी से पुराना विवाद है। इसे लेकर वह आए दिन गालीगलौज करते हैं। इसका विरोध करने पर वह मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। उसने बताया कि शुक्रवार की सुबह भी आरोपी अपशब्द कह रहे थे। मना करने पर उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी मनोरमा, बेटी राखी, बेटे अजय व महेश को भी पीटा। चीख-पुकार सुनकर आए ग्रामीणों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। इसके बाद उन्होंने सूचना यूपी-112 को इसकी दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं इस्पेक्टर ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed