फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Five groomsmen riding Bolero injured in collision with truck, one seriously

Kaushambi News: ट्रक की टक्कर से बोलेरो सवार पांच बराती जख्मी, एक गंभीर

Wed, 27 Nov 2024 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 27 Nov 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Five groomsmen riding Bolero injured in collision with truck, one seriously
अजुहा कस्बे में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बेलेरो। संवाद
सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बा स्थित भोला चौराहे पर सोमवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बोलोरो में टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार पांच बराती लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

फतेहपुर जनपद के किशनपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी शिव सिंह बोलेरो चालक है। सोमवार को वह बरातियों को लेकर सैनी कोतवाली के कानेमई मजरा पहाड़ी का पुरवा आया था। अगवानी के बाद रात में बरातियों को लेकर वापस घर लौटते समय अजुहा कस्बा स्थित भोला चौराहे से खागा की ओर मुड़ने के दौरान कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बोलोरो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में बोलेरो सवार पांच बराती घायल हो गए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की टक्कर से चीख-पुकार के साथ अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंच घायलों को बोलेरो से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद आई चौकी पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से किशनपुर के अमनी मजरा साहबपुर निवासी संतोष कुमार (50), धनंजय (35), बउवा (30), मोनू (25) वर्ष एवं नन्हू पुत्र नवरंग (12) समेत पांचों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवाया। घायलों में नन्हू की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। उधर, दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक समेत भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed