फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fire started due to short circuit, wheat crop burnt

Kaushambi News: शाॅर्टसर्किट से लगी आग, गेहूं की फसल जली

Mon, 01 Apr 2024 08:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 01 Apr 2024 08:45 AM IST
विज्ञापन
Fire started due to short circuit, wheat crop burnt
तहसील के रेहणा पर मजरा नीबी शाना गांव में रविवार सुबह खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन के तारों के टकराने के बाद शॉर्टसर्किट से आग लग गई। बिजली के ढीले तारों की वजह से हुई घटना में किसान को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के रेहणा पर मजरा नीबी शाना गांव निवासी रामचंद्र और कैलाश चंद्र सगे भाई हैं। दोनों के खेत में गेहूंं की फसल लगभग तैयार है। खेत के ऊपर से एचटी लाइन का तार गुजरा है। रविवार को शाॅर्टसर्किट से आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक 15 विस्वा खेत में खड़ी फसल जल चुकी थी।
विज्ञापन

रामचंद्र ने बताया कि तार ढीले होकर काफी नीचे लटक रहे हैं। इसकी शिकायत उन्होंने कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों से की। आरोप है कि हफ्ते भर पहले तार कसने के नाम पर रसूलपुर गांव के एक बिजली कर्मचारी ने उससे सात हजार रुपये भी लिए थे, लेकिन काम नहीं किया। नतीजतन उसकी मेहनत की कमाई जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed