{"_id":"5e99fe238ebc3e774252e35c","slug":"fir-registered-against-durgapur-kotedar-for-not-distributing-food-grains-for-six-months-kaushambi-news-ald2735966159","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह से खाद्यान्न नहीं बांटने पर द़ुर्गापुर कोटेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह से खाद्यान्न नहीं बांटने पर द़ुर्गापुर कोटेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार ने जांच कर डीएम कौ सोंपी थी रिपोर्ट
जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक ने पिपरी कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। चायल तहसील क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के कोटेदार की मनमानी पर एफआईआर दर्ज करा दी गई। कोटेदार पर छह महीने सें कार्डधारकों को राशन नहीं देने का आरोप है। ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार ने जांच कर अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपी थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की।
दुर्गापुर गांव में सरकारी सस्ते गल्ले का लाइसेंस प्रदीप कुमार के नाम है। गांव के प्रवेश द्विवेदी, जय कृष्ण, विष्णु, सुनील, दीपक शुक्ला, गोरेलाल, रविशंकर, कुरुबेश, बल्लू सिंह, सुशील, अंगारे आदि का आरोप था कि कोटेदार छह महीने से कार्डधारकों को राशन नहीं दे रहा है। कोटेदार अपने कुछ साथियों के साथ पूरे गांव में घूमकर सभी कार्डधारकों का अंगूठा जबरन ई-पास मशीन में लगवा लेता है। बाद में राशन मांगने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है। कई लोगों की वह पिटाई भी कर चुका है। लॉकडाउन के वक्त गरीबों के लिए आया चावल भी वह वितरित नहीं कर रहा है। गांव वालों की शिकायत पर एसडीएम चायल ज्योति मौर्य ने तहसीलदार को जांच का निर्देश दिया था। गुरुवार को तहसीलदार श्याम कुमार व नायब तहसीलदार दीक्षा पांडेय ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों का बयान दर्ज किया। आरोप सही मिलने की रिपोर्ट भी एसडीएम को सौंप दी। इसके बाद डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर आरोपी कोटेदार के खिलाफ क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक निखिल कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करा दी।