फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   FIR on 16 including Golu Baba's father and uncle

अंधविश्वास: गोलू बाबा के पिता-चाचा सहित 16 पर एफआईआर

Mon, 16 Sep 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
FIR on 16 including Golu Baba's father and uncle
FIR on 16 including Golu Baba's father and uncle - फोटो : KAUSHAMBI
गोलू बाबा के पिता व चाचा समेत 16 पर एफआईआर
विज्ञापन

सभी पर अंधविश्वास फैलाने व धोखाधड़ी का आरोप
गुस्साए लोगों ने प्रधान के घर पर बोला धावा, पुलिस ने खदेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
चायल/सरायअकिल (कौशाम्बी)। अंधविश्वास को बढ़ावा देने के आरोप में बेरुई गांव निवासी कथित बाल संत गोलू बाबा के पिता और चाचा समेत 16 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं पुलिस कार्रवाई से नाराज समर्थकों ने रविवार को ग्राम प्रधान के घर पर धावा बोल दिया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि सरायअकिल इलाके के बेरुई गांव निवासी कथित बाल संत गोलू बाबा को लोग अंधविश्वास के चलते दैवीय शक्ति समझ बैठे। फिर यह अफवाह उड़ी कि गोलू के स्पर्श करने मात्र से ही लोगों की सभी बीमारियां दूर हो जाती हैं। इससे करीब एक माह से रोज गोलू बाबा के घर पर लोगों की भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। जिले के साथ पड़ोसी जनपदों से भी बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच रहे थे। इस पर शनिवार को एसपी प्रदीप गुप्ता खुद गांव गए थे। पुलिस ने कथित बाबा के घर के आसपास लगी दुकानों को हटवाने के साथ-साथ लोगों को भी खदेड़ दिया था और दानपात्र कोतवाली भेजवा दिया गया था। मामले में देर शाम इंस्पेक्टर मनीष कुमार पांडेय ने कथित बाबा गोलू के पिता राजू, चाचा चंदन, हीरा व पड़ोस के राधेश्याम और 12 अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और अंधविश्वास को बढ़ावा देने की एफआईआर दर्ज करा दी गई। इस कार्रवाई से गुस्साए समर्थकों ने रविवार सुबह ग्राम प्रधान इरफान अहमद के घर पर धावा बोल दिया। लोगों का कहना था कि प्रधान के इशारे पर ही पुलिस कार्रवाई कर रही है। आक्रोश देख प्रधान तथा उनके परिजन भीतर ही दुबके रहे। हंगामे की जानकारी पाकर सीओ सिटी एसएन पाठक पांच कोतवाली की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रधान के घर पर जमा भीड़ को हल्का बल प्रयोग करके खदेड़ दिया। तनाव को देखते हुए गांव में सरायअकिल पुलिस के साथ क्यूआरटी भी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

----
इनका कहना है
अंधविश्वास फैलाने तथा धोखाधड़ी कर धन उगाही करने के आरोप में कथित संत के पिता-चाचा सहित 16 लोगों पर एफआईआर दर्ज करा दी गई है। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात की गई है। किसी ने कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने का प्रयास किया तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएन पाठक-सीओ, सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed