{"_id":"69f8e393c80cf85582058145","slug":"fir-lodged-against-those-who-created-ruckus-in-police-station-kaushambi-news-c-261-1-kmb1008-140747-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पुलिस चौकी में हंगामा करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पुलिस चौकी में हंगामा करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संदीपनघाट थाना क्षेत्र की हर्रायपुर चौकी में हंगामे का एक वीडियो सामने आया है। यहां लोगों ने चौकी के भीतर घुसकर मोबाइल चोरी के आरोप में हिरासत में लिए गए आरोपी विनय को जबरन छुड़ा लिया। इस दौरान चौकी प्रभारी और सिपाहियों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना का वीडियो सोमवार दोपहर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
घटना बीते रविवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही। मोबाइल चोरी और छिनैती के आरोप में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए चौकी के अंदर बैठाया गया था। इसकी सूचना मिलने पर परिजन और गांव के करीब दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुष चौकी पहुंचे।
आरोप है कि भीड़ ने चौकी के अंदर घुसकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करते हुए हिरासत में बैठे आरोपी को जबरन छुड़ा लिया। इस दौरान पुलिस के साथ बदसलूकी भी की गई। भीड़ इतनी बेकाबू हो गई थी कि उन्होंने पूरी चौकी पर कब्जा कर लिया और जमकर बवाल किया। मामले में चौकी इंचार्ज विपिन यादव की शिकायत पर छह नामजद और 15-20 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।