फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   FIR filed after eight months in murder case of youth

युवक की हत्या में आठ महीने बाद दर्ज हुई प्राथमिकी

Mon, 12 Aug 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
FIR filed after eight months in murder case of youth
युवक की हत्या मामले में आठ महीने बाद दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के मझियावां गांव में पिछले साल नवंबर में हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के मझियावां गांव में एक युवक की हत्या के मामले में शनिवार को आठ महीने बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। अदालत के निर्देश पर रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस ने घटना की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।

कोखराज के मसीपुर गांव की सुंदरी पत्नी मंगल ने बताया कि 25 नवंबर 2018 को मझियावां निवासी परशू, झुल्लर व ननकू उसके बेटे रमेश को बहाने से अपने घर बुला ले गए थे। वहां नशीला पदार्थ सुंघाने के बाद गला घोटकर उसकी हत्या कर दी थी। लाश को तालाब किनारे फेंक दिया था। रमेश की हत्या में आरोपियों का साथी राजेश निवासी दुर्गापुर (करारी) भी शामिल था। पीड़िता की मानें तो घटना की शिकायत तभी उसने स्थानीय पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित महिला ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। शनिवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर एके पांडेय का कहना है कि घटना की नए सिरे से जांच कराई जा रही है। आरोप सही मिले तो आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed