फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   FIR against sister's husband, mother-in-law and father-in-law in case of suicide of a youth

Kaushambi News: युवक की आत्महत्या के मामले में बहन के पति, सास व ससुर पर एफआईआर

Thu, 30 Apr 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 30 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
FIR against sister's husband, mother-in-law and father-in-law in case of suicide of a youth
दहेज उत्पीड़न और धमकी से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले विकास कुमार (24) के मामले में पुलिस ने उसकी बहन के पति, सास और ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मृतक के छोटे भाई तरुण कुमार मौर्य की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

मसवानी टोला वार्ड नंबर 13 माता शीतला नगर निवासी तरुण कुमार मौर्य ने बताया कि उसकी बहन प्रीति मौर्य का विवाह 11 मार्च 2023 को फतेहपुर जनपद के खलील नगर निवासी सौरव मौर्य पुत्र रामनरेश मौर्य के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही सौरव, उसकी मां विद्या और पिता रामनरेश दहेज की मांग को लेकर प्रीति को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन

16 मार्च को मंझनपुर में हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने प्रीति और विकास को अपमानित किया। साथ ही प्रीति को पेट्रोल डालकर जला देने की धमकी भी दी। इस घटना से विकास गहरे मानसिक तनाव में चला गया। सामाजिक अपमान और प्रताड़ना से आहत होकर उसने 13 अप्रैल को एकांत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद भी मुकदमा दर्ज न होने पर मृतक के भाई विवेक मौर्य की व्हाट्सएप चैट और सुसाइड नोट वायरल हुआ। इसमें न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया था। मामला तूल पकड़ने और विवेक के लापता होने के बाद पुलिस हरकत में आई और देर शाम पति सौरव, सास विद्या और ससुर रामनरेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed