फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fighting, stone pelting then firing, shook Barai Bandhwa village

Kaushambi News: मारपीट, पथराव फिर फायरिंग, दहल उठा बरई बंधवा गांव

Thu, 10 Aug 2023 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 10 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Fighting, stone pelting then firing, shook Barai Bandhwa village
बरई बंधवा गांव हुई मारपीट में घायल मशरुर
मारपीट, पथराव फिर फायरिंग, दहल उठा बरई बंधवा गांव
विज्ञापन

- पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान व दूसरे गुट के बीच हुआ टकराव, चार जख्मी
फोटो- 20 से 23
संवाद न्यूज एजेंसी
म्योहर। करारी कोतवाली क्षेत्र का बरई बंधवा गांव दो गुटों के टकराव से दहल उठा। मारपीट, पथराव व फायरिंग में चार लोग जख्मी हो गए। इलाज के लिए सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से गांव में तनाव है। सीओ के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स ने गांव पहुंच कर स्थिति को काबू में किया।
बरई बंधवा गांव के पूर्व प्रधान खलीक अहमद उर्फ निक्के का पड़ोसी मसरूर से काफी दिनों से विवाद चल रहा है। पिछले दिनों हुए पंचायत चुनाव के दौरान दोनों पक्ष खुलकर आमने-सामने आए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी कर दी थी। बुधवार सुबह मसरूर पक्ष का कामिल खेतों की तरफ जा रहा था। रास्ते में दूसरे पक्ष के जमशेद, रेहान, जीशान, सद्दाम, जाबिर ने उसे रोका और पीटने लगे। जानकारी होने के बाद दोनों पक्ष के लोग जुटे व लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला करने लगे। मारपीट के अलावा पथराव व फायरिंग भी की गई। छतों से की गई फायरिंग में मसरूर और उसके पक्ष के गुलाब व मासूक को गंभीर चोट आई। मसरूर को कारतूस का छर्रा लगा है। सीओ सिटी अभिषेक सिंह ने इंस्पेक्टर करारी व पश्चिमशरीरा थाने की फोर्स के साथ पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। हमलावर घरों में दुबक गए। पुलिस ने उन्हें खोज कर बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

---
बकरी चोरी होने को लेकर भड़का था गुस्सा
म्योहर। मसरूर के घरवालों की मानें तो चार जुलाई को मसरूर पक्ष के कामिल और जिया पर जमशेद हाजी ने बकरा चोरी का आरोप लगाया था। इस घटना ने आग में घी डालने का काम किया। सूत्रों की मानें को खालिक पक्ष की तरफ से छत पर चढ़कर तमंचे से सात राउंड फायरिंग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

गलियों में सन्नाटा, घरों के दरवाजे बंद
घटना के बाद बरई बंधवा गांव की गलियों में सन्नाटा है। लोगों के घरों के दरवाजे अंदर से बंद हैं। बच्चे तक खतरे के अंदेशे से बाहर खेलने नहीं निकले। गांव में तनातनी की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। एसपी ने बताया कि सभी पक्षों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए पहले ही दोनों पक्षों को पाबंद किया गया था। अब इनसे जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।
----
कराहते रहे घायल, मजरूबी चिट्ठी को भटकाती रही पुलिस
मारपीट, पथराव व फायरिंग की घटना में गंभीर रूप से जख्मी मसरूर, गुलाब आदि का जिला अस्पताल में पुलिस इलाज तो करा रही थी, लेकिन मजरूबी चिट्ठी के लिए घरवालों को टहलाती रही। शाम तक मेडिकोलीगल नहीं हो सका था।

---
वर्जन
चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, पथराव और फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। पूर्व में जो निरोधात्मक कार्रवाई के दौरान जो जमानत राशि थी उसे जब्त किया जाएगा। तहरीर व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी

बरई बंधवा गांव हुई मारपीट में घायल मशरुर

बरई बंधवा गांव हुई मारपीट में घायल मशरुर

बरई बंधवा गांव हुई मारपीट में घायल मशरुर

बरई बंधवा गांव हुई मारपीट में घायल मशरुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed