फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fighting between two sides in Ramsahaipur village, one youth injured due to bullet injury

Kaushambi News: रामसहायपुर गांव में दो पक्षों में मारपीट, गोली लगने से एक युवक घायल

Fri, 10 Mar 2023 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 10 Mar 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Fighting between two sides in Ramsahaipur village, one youth injured due to bullet injury
14 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नौ लोगों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर/पइंसा। पइंसा कोतवाली के रामसहायपुर गांव में बुधवार को रंग खेलने को लेकर प्रधान व पूर्व प्रधान के सर्मथकों के बीच टकराव हो गया। दोनों पक्ष के बीच मारपीट व फायरिंग की गई। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ। घटना की जानकारी पर एडीजी भानु भाष्कर, एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में 14 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

रामसहायपुर गांव में मौजूदा प्रधान कमला देवी के पति सूर्य प्रकाश व पूर्व प्रधान राजकरन के बीच रंजिश है। मंगलवार को होलिका दहन के दिन दोनों पक्ष के समर्थक पहुंचे थे। इस दौरान कुछ विवाद हुआ। इस दौरान पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। बुधवार को होलियारे गांव में अबीर-गुलाल उड़ाते हुए निकल रहे थे। इस बीच फिर से प्रधान व पूर्व प्रधान के समर्थक आमने-सामने आ गए। रंग लगाने को लेकर दोनों पक्ष के बीच टकराव हो गया। दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट व गोलियां चलीं। घटना में गांव के विजय कुमार को गोली लगी है। इसके अलावा कई अन्य लोग जख्मी हो गए। विजय को गोली लगी देख बवाल करने वाले लोग मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


सूचना पर एडीजी भानु भाष्कर व एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने विजय को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में रूद्र प्रकाश मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने सुजीत पांडेय, शिवम पांडेय, राजकरन, कुंदन पांडेय, करुणेश पांडेय, अखिलेश पांडेय, जोगेश पांडेय, अजय, राजा पांडेय, व्यासमुनि पांडेय, राजकुमार, वीरेंद्र पांडेय, अवनीश पांडेय और अयोध्या पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रजनीकांत राजपूत का कहना है कुंदन पांडेय, अयोध्या पांडेय, अवनीश कुमार, राजकरन, जोगेश पांडेय, व्यासमुनि पांडेय, राजा उर्फ आकाश पांडेय, रज्जन उर्फ आकाश, रज्जन उर्फ आशीष को गिरफ्तार कर चालान भेजा गया। कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया है। उधर एडीजी ने प्रयागराज के अस्पताल जाकर गोली लगने से जख्मी विजय का हाल जाना।



एडीजी ने कोखराज कोतवाली का किया निरीक्षण
मंझनपुर। एडीजी प्रयागराज ने बुधवार को कोखराज कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के अभिलेखों का अवलोकर करने के बाद पुलिस कर्मियों के रहने के लिए बैरक की व्यवस्था देखी। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ के कारोबारियों पर नजर रखी जाए। आपराधिक गतिविधि में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाए। निरीक्षण के दौरान एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर रमेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed