फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fight between two groups of students in Chail, one serious

चायल में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट, एक गंभीर

Thu, 18 Nov 2021 12:16 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Fight between two groups of students in Chail, one serious
पिपरी कोतवाली के चायल कस्बा स्थित इंटर कॉलेज में चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा के दौरान बुधवार को पेन और पेंसिल को लेकर छात्रों के दो गुटों में जमकर बवाल हो गया। एक गुट ने रास्ते में छात्र को रोककर बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के लालापुर गांव निवासी परमेश सिंह खेती किसानी करते हैं। उनका बेटा अरविंद आठवीं का छात्र है। स्कूल के अन्य छात्रों के मुताबिक इस समय कॉलेज में अर्द्धवार्षिक परीक्षा चल रही है। बुधवार को स्कूल में सभी विद्यार्थी परीक्षा दे रहे थे। इसी बीच मेज पर सामग्री रखकर अरविंद शौच करने चला गया।
विज्ञापन

लौटा तो मेज से पेंसिल गायब देख वह परेशान हो गया और उसने पास की सीट पर बैठे अभिनव निवासी मखऊपुर से अपनी पेंसिल देने ने को कहा। बस इसी बात को लेकर छात्र दो गुटों में बंट गए और आपस में विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर अभिनव ने अरविंद को स्कूल के बाहर देख लेने की धमकी दे दी। हालांकि, उस वक्त कक्षा में मौजूद शिक्षक ने किसी तरह विवाद शांत करा दिया था। इसके बाद छात्रों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पेपर खत्म होने के बाद बच्चे बाहर निकालने लगे। तभी रास्ते में दो साथियों के साथ पहले से घात लगाकर बैठे दूसरे गुट के छात्रों ने अरविंद की पिटाई कर मरणासन्न कर दिया। आसपास रहे लोगों ने लहूलुहान छात्र को चायल सीएचसी में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होने पर छात्र के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक अभी अरविंद कुमार की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed