{"_id":"69cad6f8d720f90fbd03c81e","slug":"father-runs-a-tea-and-snacks-shop-son-secures-82nd-rank-in-uppcs-kaushambi-news-c-3-ald1042-853192-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पिता चलाते हैं चाय-नाश्ते की दुकान, बेटे ने यूपीपीसीएस में हासिल की 82वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पिता चलाते हैं चाय-नाश्ते की दुकान, बेटे ने यूपीपीसीएस में हासिल की 82वीं रैंक
Tue, 31 Mar 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
कमर्शियल टैक्स ऑफिसर के पद पर चयनित सुनील मौर्य की फोटो
कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर सिराथू कस्बे के एक साधारण परिवार के बेटे सुनील मौर्य ने बड़ी सफलता हासिल की है। यूपीपीसीएस-2024 में उन्होंने 82वीं रैंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुनील का चयन कॉमर्शियल टैक्स अफसर के पद पर हुआ है।
नगर पंचायत सिराथू के वार्ड नंबर-तीन निवासी सुनील मौर्य एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता ननका मौर्य कस्बे में चाय-नाश्ते की छोटी सी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। एक बहन व दो भाइयों में सुनील दूसरे नंबर पर हैं। बड़ी बहन शालू की शादी हो चुकी है, जबकि छोटा भाई सुशील हाईस्कूल का छात्र है।
सीमित संसाधनों के बावजूद ननका ने अपने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। सुनील ने भी परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई की और प्रतियोगी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की।
विज्ञापन
संघर्ष के बीच जारी रखी पढ़ाई, चौथे प्रयास में मिली सफलता
सुनील मौर्य ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय विद्यालयों से पूरी की। इसके बाद प्रयागराज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की, फिर वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी। पढ़ाई के दौरान उन्हें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा। लगातार मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने चौथे प्रयास में यूपीपीसीएस में 82वीं रैंक हासिल कर साबित कर दिया कि मेहनत करने वालों के लिए कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।
क्षेत्र में खुशी, बधाइयों का सिलसिला जारी
सुनील मौर्य की सफलता की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल छा गया। रिश्तेदारों, मित्रों और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुनील की उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी कि साधारण परिस्थितियों में भी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।