{"_id":"67463074e787c8ab1f08af13","slug":"fatehpur-depot-bus-hits-divider-after-collision-with-car-passengers-narrowly-escape-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-119071-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कार में टक्कर के बाद डिवाइडर पर चढ़ी फतेहपुर डिपो की बस, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कार में टक्कर के बाद डिवाइडर पर चढ़ी फतेहपुर डिपो की बस, बाल-बाल बचे यात्री
Wed, 27 Nov 2024 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
तेरह मील के समीप हाइवे में अनियंत्रित होकर डिवाइडर में चढ़ी रोडवेज। स्रोत: वीडियो ग्रैब
संदीपनघाट क्षेत्र में तेरहमील के पास मंगलवार को एक कार से टकराने के बाद बेकाबू हुई फतेहपुर डिपो की बस हाईवे के डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार और बस दोनों की सवारियां बाल-बाल बचीं। लेकिन, कार क्षतिग्रस्त हो गई। दूसरी बस से यात्रियों को मंजिल के लिए रवाना किया गया। एआरएम भी मौके पर पहुंचे। बाद में दोनों पक्षों ने थाने में सुलह कर ली।
फतेहपुर डिपो की एक बस यूपी 71 टी 7742 फतेहपुर से प्रयागराज की ओर जा रही थी। बस में करीब 26 सवारियां बैठी थीं। प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेरहमील के पास बस के आगे एक कार जा रही थी।
प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के लूकरगंज निवासी दिनेश कुमार खरे कार चला रहे थे। रास्ते में अचानक दिनेश कुमार की कार के आगे जा रही दूसरी कार के चालक ने ब्रेक लगा दी। इस दिनेश कुमार ने भी एकाएक ब्रेक लगा दी। इस पर पीछे आ रही रोडवेज बस उनकी कार से भिड़ गई। फिर बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।
विज्ञापन
घटना से बस में सवार यात्रियों में खलबली मच गई। हादसे में दिनेश कुमार की कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार सवार व बस यात्री बच गए। सूचना मिलने पर संदीपनघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
लीडररोड डिपो के एआरएम सीबी राम पहले मौके पर पहुंचे, फिर थाने गए। एआरएम ने बताया कि हादसे में बस सवार कोई यात्री जख्मी नहीं हुआ है। सभी को कुशलतापूर्वक दूसरी बस से प्रयागराज भेजा गया। थाने में कार सवार और बस चालक दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर ली है। इसमें कार सवार ने माना है कि हादसे में बस चालक का कोई दोष नहीं था।