फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmers demonstrated and submitted a memorandum regarding their demands

Kaushambi News: मांगों को लेकर किसानो ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Wed, 17 Dec 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 17 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated and submitted a memorandum regarding their demands
साधन सहकारी समिति पर हंगामा करते किसान- संवाद
क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मंझनपुर तहसील में बैठक कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय तक मार्च निकाला। फिर नायब तहसीलदार कपिल मिश्रा को समस्याओं को ज्ञापन सौंपा। सुमन देवी ने कहा कि मंझनपुर के गांधी नगर में हैंडपंप लगाए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन पेयजल समस्या को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करेगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश पाठक, धर्मेंद्र कुमार दीक्षित, मुन्ना लाल, मीना देवी आदि मौजूद रहे।
खाद वितरण में अनियमितता पर साधन सहकारी समिति में किसानों का हंगामा

पश्चिम शरीरा साधन सहकारी समिति में मंगलवार को खाद वितरण में अनियमितता को लेकर किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने हंगामा किया। किसानों का आरोप था कि समिति में खाद वितरण पारदर्शी नहीं है और उनको पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

सूचना पर तहसीलदार मंझनपुर एवं एआर कोऑपरेटिव मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि खाद वितरण में पारदर्शिता बरती जाएगी और किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों का आक्रोश शांत हुआ। इस दौरान पुष्पराज सिंह, चंद्रभूषण सोनी, सुनील सिंह, विनय तिवारी आदि मौजूद रहे।

साधन सहकारी समिति पर हंगामा करते किसान- संवाद

साधन सहकारी समिति पर हंगामा करते किसान- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed