फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmers and women disappointed with the budget

Kaushambi News: बजट से किसान और महिलाएं निराश

Mon, 02 Feb 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 02 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Farmers and women disappointed with the budget
भोला शुक्ल
केंद्रीय बजट को लेकर रविवार को किसानों और महिलाओं ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बजट से हर वर्ग को बड़ी उम्मीदें थीं। किसानों और महिलाओं को आस थी कि बजट में महंगाई पर नियंत्रण, गरीब किसान की आय बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन दोनों को निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन

एलपीजी सिलिंडर से लेकर खाद्य सामग्रियों तक के दाम आसमान छू रहे हैं। सीमित आय वाले लोगों को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। इस बजट में महंगाई पर अंकुश लगने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। आगे कुछ हालत में सुधार हो जाए तो कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन

-विमला देवी, तिल्हापुर
सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में तो महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। लेकिन, सबसे बड़ी मुसीबत महंगाई है। बजट में उससे राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है। सोने-चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं। इस ओर सरकार का ध्यान नहीं है। - प्रियंका मिश्रा सुधवर
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि लागत पर नियंत्रण और उपज का वाजिब दाम मिलने से ही किसानों को राहत मिलती है। लेकिन, बजट में दोनों से मायूसी हाथ लगी। बजट में किसानों के लिए सिर्फ कोरे वादे हैं। इस बजट से किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी कहीं नजर नहीं आ रही है। - विजय बहादुर सिंह, किसान हसनपुर

बजट में किसानों को मिलने वाली सम्मान निधि की रकम बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सरकार खेती से किसानों की आय दोगुनी होने का दावा करती है लेकिन हकीकत में किसान को लागत निकाल पाना भी मुश्किल होता है। खाद, बीज पर सब्सिडी बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। -- भोला शुक्ल, किसान मीरापुर गंधोई

भोला शुक्ल

भोला शुक्ल

भोला शुक्ल

भोला शुक्ल

भोला शुक्ल

भोला शुक्ल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed