फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   farmer problems

ठंड हवाओं से सर्दी का सितम जारी, ठिठुर रहे लोग

Mon, 09 Jan 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 09 Jan 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
दोआबा में ठंड हवाओं का सितम जारी है। हाड़ कपा देने वाली ठंड से लोगों को निजात मिलती नहीं दिख रही है। नौवें दिन भी कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड और हवाओं का कहर जारी रहा। रविवार को धूप न होने और आसमान में छाए बादलों को देख बारिश की संभावना जतायी जा रही है। एक- दो दिन में यदि बारिश हुई तो पारे का लुढ़कना तय है। ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड से जिले के लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


कौशाम्बी में सर्दी का सितम 31 दिसंबर से लगातार जारी है। शनिवार की शाम से मौसम के मिजाज में तब्दीली होती दिखी। रविवार की सुबह आसमान में छाए घने बादलों ने सूरज की तपिश को पृथ्वी की गोद में आने से रोके रखा। इससे दिन भर लोग ठंड से कांपते नजर आए। शाम के चार बजते ही शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया। चली तेज ठंडी हवाओं और आसमान में छाए बादलों से पारा और लुढ़क गया। चार बजे से ही कोहरे का असर साफ दिखने लगा। शाम होते-होते कोहरा घना होता देख मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न कस्बों और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। ठंड हवाओं के चलते बढ़ी गलन से बचने के लिए लोग घरों पर अलाव और रजाई में लिपटे रहे। नौ दिन से लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड से कांप रहे जिले के गरीब बाशिंदों के लिए अलाव का इंतजाम जिला प्रशासन नहीं करा सका। सबसे बुरा हाल बस, विक्रम व दुपहिया वाहनों से सफर करने वाले लोगों का रहा। लोगों को चौराहों और स्टेशनों पर कहीं भी अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन


फिर बढ़ी किसानों के माथे की सिकुड़न
शुक्रवार को निकली कड़ाके की धूप के बाद शनिवार से मौसम का मिजाज बिगड रहा है। आसमान में छाए घने बादलों के चलते धूप नहीं निकल सकी। दूसरे दिन रविवार को स्थिति और भयावह हो गई। आसमान में बादल और घने हो गए तो सर्द हवाओं के थपेड़ों ने भी रफ्तार पकड़ लिया। मौसम का बिगड़ा मिजाज देख किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है। किसानों का मानना है कि यदि तेज बारिश हुई तो अरहर, सरसों व आलू की पछेती खेती में नुकसान होना तय है। मौसम के मिजाज को भांप किसान मन ही मन संभावित नुकसान को लेकर चिंतित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed