फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmer murdered by slitting his throat, body found in the forest the next day

Kaushambi News: किसान की गला रेतकर हत्या, जंगल में दूसरे दिन मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Farmer murdered by slitting his throat, body found in the forest the next day
अंतू थाना क्षेत्र के घोरहा लोहंगपुर में शनिवार रात से लापता किसान शिवशंकर शुक्ला का रविवार को जंगल में रक्तरंजित शव मिला। हत्यारों ने उसकी गला रेतकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

घोरहा लोहंगपुर निवासी 50 वर्षीय शिवशंकर शुक्ला ने घर से दूर खेत में पंपिग सेट लगा रखा है। जिससे वह गांव के लोगों के खेत की सिंचाई भी करता है। शनिवार की रात वह अपनी पत्नी के साथ पंपिग सेट पर था। करीब आठ बजे वह घर खाना खाने के लिए निकला। काफी देर बाद भी शिव शंकर नहीं लौटा। पत्नी व बेटे रात भर उसकी खोजबीन करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

रविवार दोपहर पंपिंग सेट से करीब 100 मीटर दूर जंगल में शिवशंकर का रक्तरंजित शव मिला। ग्रामीणों के अनुसार धारदार हथियार से उसका गला रेता गया था। शव के पास ही खाली सीरिंज भी मिली। किसान के हत्या की खबर मिलते ही पुलिस भागकर मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए फॉरेंसिक टीम बुलाया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने खाली सीरिंज समेत अन्य साक्ष्य संकलित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी रंजना शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसका बड़ा बेटा राहुल दिल्ली में काम-काज करता है। छोटा बेटा शिवम घर पर रहते हुए किसानी में सहयोग करता है। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।

खून और चप्पल देख हुई जानकारी
मृतक की पत्नी रंजना शुक्ला ने बताया कि खोजबीन के दौरान पंपिंग सेट से कुछ दूरी पर खून के निशान मिले। थोड़ा आगे जाने पर पति की चप्पल मिली। अनहोनी की आशंका पर जंगल की ओर जाने पर रक्तरंजित शव मिला।



गांव के संदिग्ध युवक की तेज हुई तलाश
ग्रामीणों के अनुसार शिव शंकर के साथ शनिवार को गांव का ही एक युवक घूमता रहा। जो शाम तक उसके आगे पीछे लगा हुआ था। रविवार को वह युवक नजर नहीं आया। अब परिजनों के बताने पर पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है। छानबीन में यह जानकारी हुई कि साथ दिखने वाला युवक नशा भी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed