{"_id":"5e5ab9b08ebc3ec559283993","slug":"farmer-died-by-goods-train-kaushambi-news-ald2698768101","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी की चपेट में आने से किसान की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी की चपेट में आने से किसान की गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालगाड़ी की चपेट में आने से किसान की गई जान
चरवा कोतवाली क्षेत्र के जीवनगंज गांव के समीप शनिवार दोपहर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। हादसा रेलवे ट्रैक पार करते वक्त हुआ। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। जीवनगंज निवासी रामसिंह पटेल (50) पुत्र दौलत पटेल किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। शनिवार दोपहर वह खेत जा रहा था। गांव के बाहर रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसके चीथड़े उड़ गए।
दुर्घटना की जानकारी पाकर पीड़ित परिजन बदहवाश हालत में मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। चर्चा ये भी रही कि किसान ने खुदकुशी की है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।