{"_id":"6990b80aace815fd7a088444","slug":"fake-mixer-grinder-and-cooker-of-a-famous-company-recovered-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-136529-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: नामी कंपनी का नकली मिक्सर-ग्राइंडर व कूकर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: नामी कंपनी का नकली मिक्सर-ग्राइंडर व कूकर बरामद
Sat, 14 Feb 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में ब्रांडेड कंपनियों का नकली सामान एक दुकान में रखा मिला। दुकान पर छापेमारी कर कंपनी के लोगों व पुलिस ने सामग्री बरामद कर ली। इसके बाद पुलिस ने अधिकृत प्रतिनिधि की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पंजाब के पटियाला निवासी संदीप शर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह उषा इंटरनेशनल लिमिटेड व एमएस प्रेस्टिज लिमिटेड के फील्ड मैनेजर के पद पर उनकी तैनात हैं। बताया कि 13 फरवरी को मंझनपुर बाजार के सर्वे के दौरान समदा रोड स्थित शिवम पारस सोलर सिस्टम एंड इलेक्ट्रॉनिक्स नाम की दुकान में उनकी कंपनी के नकली उत्पाद बेचे जाने की जानकारी मिली है।
इसके बाद पुलिस बल के साथ वह दुकान पर पहुंचे। वहां उषा कंपनी के मार्का लगे 25 मिक्सर-ग्राइंडर और प्रेस्टिज कंपनी के मार्का वाले 38 प्रेशर कूकर बरामद हुए। आरोप है कि इन उत्पादों को असली बताकर ग्राहकों को बेचा जा रहा था। बरामद सामान को कब्जे में लेकर वह थाने लाए। यहां पुलिस ने बरामदगी के साथ ही कीडगंज प्रयागराज निवासी दुकानदार के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच कर विधिक कार्रवाई होगी।