{"_id":"6514777180b3c4322c046104","slug":"facebook-id-of-deputy-cm-keshav-mauryas-son-hacked-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-3574-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बेटे की फेसबुक आईडी हैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बेटे की फेसबुक आईडी हैक
Thu, 28 Sep 2023 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश मौर्य की फेसबुक आईडी हैक कर उस पर आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट की गईं। योगेश ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर प्रयागराज से की है। साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इंजीनियर योगेश मौर्य कौशाम्बी में स्कूल व नर्सिंग कॉलेज का संचालन करते हैं। योगेश के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 12.15 बजे उनकी फेसबुक आईडी में कुछ अश्लील फोटो पोस्ट की गईं। जानकारी होने पर उन्होंने आईडी को रिकवर करने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे।
उन्होंने बताया कि कोई अराजकतत्व आईडी हैक कर उनकी सामाजिक व राजनैतिक छवि खराब करना चाहता है। आईडी में पोस्ट फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया में ट्रोल किया जा रहा है, जिससे उनका कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने साइबर सेल को प्रकरण की जांच सौंपी है। सीओ अतुल यादव ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।