फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Excessive use of earphones has increased ENT OPD

Kaushambi News: ईयरफोन के अधिक प्रयोग से बढ़ी ईएनटी की ओपीडी

Tue, 03 Mar 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 03 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Excessive use of earphones has increased ENT OPD
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीज के कान की जांच करते डॉ. ज्ञानेंद्रधर द्विवेदी।  संवाद
ईयरफोन और हेडफोन का लंबे समय तक उपयोग लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। मेडिकल कॉलेज की नाक-कान-गला (ईएनटी) ओपीडी में इन दिनों कान संबंधी समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ी है। यहां रोजाना 100 से अधिक मरीज आते हैं, जिनमें 15 से 20 मरीजों को कान में दर्द, सूजन और ऊंचा सुनने की परेशानी है।
विज्ञापन

नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्ञानेंद्रधर द्विवेदी ने बताया कि कान के अंदर एक पतला पर्दा होता है, जिसे ईयर ड्रम कहा जाता है। इसमें कई बारीक नसें होती हैं, जो सीधे दिमाग से जुड़ी होती हैं। जब लोग ईयर फोन या हेडफोन लगाकर तेज आवाज में संगीत सुनते हैं तो ध्वनि का कंपन दबाव के साथ ईयर ड्रम से टकराता है और उसे क्षति पहुंचा सकता है। समय पर उपचार न होने पर यह समस्या स्थायी भी बन सकती है।
विज्ञापन

कई लोग अपने ईयर फोन एक-दूसरे के साथ बदलकर इस्तेमाल करते हैं, जिससे कान में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ईयर फोन को नियमित रूप से सैनिटाइजर से साफ करके ही उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज कराने आए शुभम श्रीवास्तव ने बताया कि पहले घंटों ईयर फोन लगाकर गाने सुनते थे, लेकिन अब कान में दर्द और भारीपन महसूस होता है। वहीं, वैष्णवी ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान लंबे समय तक ईयर फोन लगाने से सिरदर्द की समस्या होने लगी, अब वे बीच-बीच में ब्रेक लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed