फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   EVM machines accumulated in the shadow of bayonets, the process of depositing machines continued till late night

संगीनों के साए में जमा हुईं ईवीएम मशीनें, देर रात तक मशीनों के जमा करने का चलता रहा सिलसिला

Mon, 28 Feb 2022 12:38 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
EVM machines accumulated in the shadow of bayonets, the process of depositing machines continued till late night
स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा करते मतदान कार्मिक - फोटो : KAUSHAMBI
मतगणना के बाद रविवार देर रात उम्मीदवारों की तकदीर से भरी ईवीएम स्ट्रांग रूम में कैद हो गई। ओसा स्थित नवीन मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन के अलावा उम्मीदवार भी स्ट्रांग रूम पर लगातार नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन

कौशाम्बी में विधानसभा की तीन सीटों के लिए मतदान रविवार शाम छह बजे पूरा हो गया। कुछ बूथों पर इसके बाद भी वोटिंग चलती रही। वोटिंग खत्म होने के बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम मशीन लेकर नवीन मंडी ओसा पहुंचीं। यहां लिखापढ़ी के बाद मशीन को संगीनों के साए के बीच स्ट्रांग रूम में जमा कराया गया। मशीन जमा करने के लिए पोलिंग अफसरों में होड़ सी लगी रही।
विज्ञापन

पहले नंबर के चक्कर में इनके बीच धक्का-मुक्की तक हुई। देर रात तक मशीनों के जमा किए जाने का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान किसी तरह की कोई अव्यवस्था ना हो इसके लिए भारी पुलिस बल, पैरामिलिट्री, पीएसी के अलावा एसपी खुद मौके पर डटे रहे। तीनों सर्किल के सीओ और एएसपी ने भी मंडी में डेरा डाले रखा।

स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा करने से पहले डिब्बा सील करते मतदान कार्मिक

स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा करने से पहले डिब्बा सील करते मतदान कार्मिक- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed