{"_id":"696158d2b9476ffb71097c3a","slug":"even-after-the-division-of-land-the-brothers-continued-to-quarrel-fight-and-were-accused-of-being-thrown-out-of-the-house-kaushambi-news-c-3-1-hld1039-798636-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जमीन के बंटवारे के बाद भी भाइयों में विवाद, मारपीट व घर से निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जमीन के बंटवारे के बाद भी भाइयों में विवाद, मारपीट व घर से निकालने का आरोप
Sat, 10 Jan 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम जीत का पूरा माजरा बिरौली में सगे भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे के बावजूद विवाद थम नहीं रहा है। अयोधी प्रसाद ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका बड़ा भाई उमेश और भतीजा संदीप उसके हिस्से के मकान में ट्रॉली खड़ी की थी। शुक्रवार की सुबह ट्रॉली हटाने को कहने पर दोनों ने जबरन दरवाजा उखाड़ दिया और उसे घर से निकाल दिया। पीड़ित ने मारपीट और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।