{"_id":"674b72082431c689540ab0c6","slug":"even-after-36-hours-no-trace-of-the-youth-who-drowned-in-ganga-was-found-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-119200-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 36 घंटे बाद भी गंगा में डूबे युवक का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 36 घंटे बाद भी गंगा में डूबे युवक का नहीं लगा सुराग
Sun, 01 Dec 2024 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
कड़ा के कुबरी घाट के समीप गंगा में डूबे युवक को दूसरे दिन खोजती पुलिस। स्रोत: पुलिस
कड़ा के कुबरी घाट पर मछली पकड़ने के दौरान गंगा में डूबे युवक की दूसरे दिन भी तलाश की गई, लेकिन 36 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। घटना के बाद से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हालत खराब है।
कड़ा धाम कोतवाली के कजियाना मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय तौहीद शुक्रवार की दोपहर दो बजे मछली पकड़ने के दौरान कुबरीघाट के समीप गंगा में डूब गया था। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शाम तक तलाश के बाद भी कोई पता न चलने पर शनिवार को उसकी खोजबीन कराई गई।
गोताखोर कुंवारे, मकबूल, गणेश, भरोसे आदि ने कुबरी घाट से लेकर बाजार घाट, हनुमान घाट, गुजराती घाट, अकबरपुर घाट, असदपुर घाट व जहांगीराबाद घाट तक उसकी तलाश की। दिनभर गंगा की लहरों में खाक छानने के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह खुद गोताखोरों की टीम के साथ स्टीमर से गंगा में संदीपनघाट तक तौहीद की तलाश करते रहे। तकरीबन 30 किमी तक खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। रविवार को भी तौहीद की खोज के लिए गोताखोरों को लगाया जाएगा।