फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Even after 24 hours, the body of the woman is not identified, the police got important clues

224 घंटे बाद भी महिला के शव की शिनाख्त नहीं, पुलिस को मिले अहम सुराग

Tue, 12 Oct 2021 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Even after 24 hours, the body of the woman is not identified, the police got important clues
सरायअकिल कोतवाली के मोहम्मदाबाद गांव के समीप रविवार सुबह मिले महिला के शव की शिनाख्त 24 घंटे बाद भी नहीं हो सकी है। हालांकि, सोमवार को पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। पता चल रहा है कि महिला इलाके की ही थी और उसकी ससुराल यमुना पार है। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। शव की शिनाख्त कराने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर पंफलेट चस्पा करवाने के साथ ही सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद व यूसुफपुर गांव के बीच स्थित तालाब किनारे रविवार सुबह खून से लथपथ एक 35 वर्षीय महिला का शव मिला था। महिला की हत्या ईंट से सिर कूंचकर की गई है।
विज्ञापन

उसका गला भी गमछे से कसा हुआ था। शव के समीप ही खून से सनी ईंट व ब्यूटी क्रीम भी पड़ी थी। चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध वस्तुओं को कब्जे में लेकर महिला के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को वारदात के 24 घंटे बीतने के बाद भी लाश की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के खुलासे व शिनाख्त कराने को लेकर पुलिस ने कई स्थानों पर पंफलेट चस्पा करवाने के साथ ही सोशल मीडिया का सहारा लिया है। इधर, बताया जा रहा है कि पुलिस को इस मामले में अहम सुराग मिले हैं।
चर्चा है कि महिला साहू बिरादरी की है और सरायअकिल इलाके में मायका तथा यमुनापार ससुराल है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही शव की शिनाख्त कर हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। थानाध्यक्ष भुवनेश कुमार चौबे ने बताया कि घटना के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, अभी शव की शिनाख्त चुनौती है। महिला के शव की शिनाख्त होने के बाद जल्द ही खुलासे की उम्मीद है।

शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने लगाई सुझाव पेटिका
थानाध्यक्ष भुवनेश कुमार चौबे ने बताया कि हत्या का मामला है, ऐसे में कुछ लोग जानने के बाद भी पहचान करने से हिचकिचाते हैं। लोग बेवजह पचड़े में नहीं पड़ना चाहते हैं। इसलिए शव की शिनाख्त कराने लिए पंफलेट चस्पा कराने के साथ ही सोशल मीडिया के अलावा सुझाव पेटिका बनाकर लगाई गई है। ताकि, कोई भी व्यक्ति पत्र लिखकर पेटिका के जरिए पुलिस को गोपनीय जानकारी दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed