फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Eucalyptus tree fell on a young man in Paschimarira, he died

पश्चिमशरीरा में युवक पर गिरा यूकेलिप्टस का पेड़, गई जान

Sat, 25 Apr 2020 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Eucalyptus tree fell on a young man in Paschimarira, he died
Eucalyptus tree fell on a young man in Paschimarira, he died - फोटो : KAUSHAMBI
पश्चिमशरीरा में युवक पर गिरा यूकेलिप्टस का पेड़, गई जान
विज्ञापन

नगरेहा कला गांव में पेड़ काटने के दौरान हुआ हादसा
पश्चिमशरीरा (संवाद)। इलाके के नगरेहा कला गांव में शुक्रवार दोपहर कटवाते वक्त यूकेलिप्टस का पेड़ एक युवक के ऊपर गिर गया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।

नगरेहा कला निवासी संतोष सिंह (40) किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। शुक्रवार दोपहर वह बाग की ओर गया था। वहां यूकेलिप्टस का पेड़ काटा जा रहा था। संतोष भी मशीन से शौकिया पेड़ काटने लगा। तभी एक पेड़ की उसके ऊपर कटकर गिर गई। जिससे वह घायल हो गया। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग सन्न रह गए। परिवार वाले आननफानन संतोष को लेकर जिला अस्पताल के लिए भागे। इस दौरान रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढाढ़स बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed