फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   EO disappeared after calling a meeting, councilors created ruckus

Kaushambi News: बैठक बुलाकर ईओ नदारद, सभासदों ने किया हंगामा

Wed, 18 Oct 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 18 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
EO disappeared after calling a meeting, councilors created ruckus
भरवारी। विस्तारित क्षेत्रों में विकास की अनदेखी से नाराज सभासद उस वक्त बिफर गए जब बैठक बुलाकर ईओ खुद नदारद हो गए। सभासदों ने हंगामा करते हुए अध्यक्ष और ईओ पर विकास कार्यों में मनमानी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र में 25 वार्ड हैं। इनमें से विस्तारित क्षेत्र के कुछ सभासद विकास कार्यों को लेकर पालिका अध्यक्ष और ईओ से नाराज चल रहे हैं। विकास के मुद्दे को लेकर ही सूरज यादव, शंकर लाल केसरवानी, वीरेंद्र कुमार, शादाब अख्तर आदि सभासदों ने सोमवार को ईओ सुनील कुमार मिश्रा से मुलाकात की थी। सभासदों का कहना है कि वार्ता के दौरान ईओ ने मंगलवार को बैठक बुलाई थी, ताकि विस्तार से सभी बिंदुओं पर चर्चा हो सके।
विज्ञापन


इसी पर ईओ से मिलने वालों के साथ सुरेंद्र कुमार पटेल, विकास सोनकर, वीरेंद्र गौतम, विजय पाल समेत अन्य सभासद बैठक के लिए तय समय पर 11 बजे पालिका के सभागार पहुंच गए। वहां पर ईओ नहीं थे। सभासदों ने जब ईओ से संपर्क किया तो पता चला कि वह लखनऊ चले गए हैं। इसके बाद सभासदों ने अध्यक्ष कविता पासी से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष ने कहा कि बैठक की उन्हें जानकारी नहीं है। इसलिए वह नहीं आ सकतीं। अभी सकाढ़ा में हैं। अगर मिलना है तो आ सकते हैं। इसी पर सभासद भड़क गए और हंगामा करने लगे। आरोप लगाया कि सभासदों द्वारा किए गए प्रस्तावों को दरकिनार कर अध्यक्ष और ईओ अपनी मनमर्जी से विकास कार्य करा रहे हैं।


सभासदों का विरोध और आरोप गलत है। एक साजिश के तहत उनके खिलाफ यह विरोध कराया जा रहा है। सभासदों के प्रस्तावों को प्राथमिकता पर रखकर काम कराये जा रहे हैं। अपने स्तर भी जनहित के विकास कार्य करा रही हूं।- कविता पासी, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद भरवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article