फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   English liquor worth Rs 1.35 crore recovered from Haryana to Bihar

Kaushambi News: हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही 1.35 करोड़ की अंग्रेजी शराब बरामद

Sat, 11 Nov 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 11 Nov 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
English liquor worth Rs 1.35 crore recovered from Haryana to Bihar
कौशाम्बी : एसटीएफ और सैनी पुलिस के हत्थे चढ़े कंटेनर चालक और खलासी।       स्रोत:पुलिस मीडिया से
सिराथू। प्रयागराज एसटीएफ और सैनी कोतवाली पुलिस ने एक कंटेनर में लदी करीब 1.35 करोड़ की अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब हरियाणा के चंडीगढ़ से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया। शराब माफिया समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सरगना की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। शराब किशमिश की बिल्टी पर ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन



सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात प्रयागराज एसटीएफ को सूचना मिली कि हरियाणा से कंटेनर में अंग्रेजी ब्रांड की शराब तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही है। इस पर एसटीएफ ने सैनी पुलिस को सूचना दी। इसके बाद देर रात पुलिस ने कानपुर-प्रयागराज हाईवे में गनपा के समीप चेकिंग शुरू कर दी। कंटेनर को पुलिस ने रोका तो चालक ने उसमें किशमिश लदा होना बताया। किशमिश की बिल्टी को भी उसने दिखाया।
विज्ञापन



शक होने पर तलाशी कराई गई तो उसमें हरियाणा में बिक्री के लिए अनुमन्य अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस कंटेनर चालक और खलासी को पकड़ कर सैनी कोतवाली लाई। यहां शराब की पेटियां नीचे उतरवाकर गिनती कराई गई तो उसमें 927 पेटी में कुल 23,244 बोतल शराब बरामद हुई। कंटेनर चालक हरियाणा के अंबाला जिले के डगेहरी निवासी गुरनैल सिंह ने बताया कि वाहन उसका है। शराब को चंडीगढ़ निवासी शराब माफिया मनवीर और पवन कुमार ने बिहार पहुंचाने के लिए लोड कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में एसटीएफ के एसआई रणेंद्र कुमार सिंह की तहरीर पर शराब माफिया मनवीर, पवन कुमार, गुरनैल सिंह व खलासी हरियाणा निवासी महेंद्र सिंह के खिलाफ सैनी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। शराब माफिया मनवीर की गिरफ्तारी के लिए एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है।




जीपीएस के जरिये शराब माफिया लेता था लोकेशन

सिराथू। तस्करी की शराब के साथ पकड़े कंटेनर चालक गुरनैल सिंह ने बताया कि शराब उसे कहां पहुंचाना था इसकी जानकारी उसे नहीं होती थी। शराब माफिया मनवीर जीपीएस के जरिये कंटेनर की लोकेशन लिया करता था। इसके बाद उसे माल उतारने के लिए कहा जाता था। गुरनैल के पास से पुलिस ने 1550 रुपये नकद व तीन मोबाइल बरामद किया है।





हरियाणा में 35 लाख की थी शराब

सिराथू। कंटेनर चालक गुरनैल सिंह ने बताया कि जो शराब पकड़ी गई है, हरियाणा में उसकी कीमत 35 लाख है। शराब इंपीरियल ब्लू, ब्लेंडर प्राइड, 100 पाइपर ब्रांड की है। बिहार पहुंचने पर इस शराब की कीमत 1.34 करोड़ हो जाती है। चंडीगढ़ से बिहार पहुंचाने के लिए उसे भी तीन गुना भाड़ा मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed