फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Encroachment removed at Manjhanpur intersection, vehicles stuck in traffic jam for an hour

Kaushambi News: मंझनपुर चौराहे पर हटाया गया अतिक्रमण, एक घंटे जाम में फंसे रहे वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed at Manjhanpur intersection, vehicles stuck in traffic jam for an hour
नगर पालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पुलिस बल के सहयोग से मंझनपुर चौराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे बने अवैध निर्माण हटाए गए। इस दौरान प्रशासन व गृहस्वामियों के बीच नोकझोंक भी हुई। वहीं, कार्रवाई के चलते करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार मधु जैन के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान मंझनपुर चौराहे से समदा मार्ग की ओर सड़क किनारे बने मकानों के सामने किए गए अवैध निर्माण हटाए गए। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह ने बताया कि इस दौरान तीन चबूतरों को तोड़ा गया है। वहीं, शेष बचे करीब 15 अवैध कब्जों को दो-तीन दिन के भीतर हटाने की चेतावनी दी गई है। कहा कि तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस बल ने यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन भारी भीड़ और वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण जाम लग गया। स्थानीय निवासी सुभाष, गोपी, इरफान ने बताया कि लंबे समय से अतिक्रमण के कारण चौराहे पर आए दिन जाम लगता था। जिस वजह से परेशानी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले अफसर
अतिक्रमण हटाने का अभियान शुक्रवार को दोबारा चलाया जाएगा। जिन लोगों को समय दिया गया है, वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें। तय समय के बाद प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। साथ ही आगामी अभियान के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की जाएगी ताकि आमजन और आपातकालीन सेवाओं को कोई परेशानी न हो। --- सुखलाल वर्मा, एसडीएम सदर


--------
अतिक्रमण हटाओ अभियान से लगा जाम, फंसी एंबुलेंस
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान समदा मार्ग पर लगे जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई, जिससे मरीज को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को जाम से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अभियान के दौरान सड़क पर जाम न लगे इसके लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed