{"_id":"623b35f25a51104a7d0d1785","slug":"employment-servant-spent-mnrega-money-among-family-members-kaushambi-news-ald3293638146","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवक ने परिवार वालों के बीच ही खर्च कर दिया मनरेगा का पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवक ने परिवार वालों के बीच ही खर्च कर दिया मनरेगा का पैसा
विज्ञापन
कौशाम्बी विकास खंड के ऐगवां उपरहार गांव में मनरेगा के बजट से बड़ी अनियमितता सामने आई है। शासनादेश को दरकिनार कर रोजगार सेवक ने लाखों रुपये का टेंडर अपने परिवार वालों को बांट कर सरकारी धन में गबन किया। जन सूचना अधिकार के तहत मिली जानकारी के आधार पर प्रधान ने मामले की शिकायत उपायुक्त मनरेगा से की है। मामले में डीसी मनरेगा ने बीडीओ कौशाम्बी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
ऐगवां उपरहार गांव के प्रधान मनोज कुमार मिश्रा का कहना है कि गांव के रोजगार सेवक ने मनरेगा के सरकारी धन में गबन किया। प्रधान के मुताबिक रोजगार सेवक ने वर्ष 2019-20 में अपनी मां सवित्री देवी के नाम पर दर्ज खेत का समतलीकरण कराने के नाम पर 67,704 रुपये निकाले। रोजगार सेवक ने अपने पिता रवि करण के नाम पर दर्ज खेत के समतलीकरण के मद में 46,200 रुपये निकाल लिए। तत्कालीन प्रधान की सास कमला देवी के खेत के समतलीकरण के मद में 59,696 रुपये निकाले
गए। तत्कालीन प्रधान के सगे मामा हरिकृष्ण के खेत के नाम पर भी 58,968 रुपये निकले। इसी तरह ग्राम सभा में कराए जाने वाले विकास कार्यों के टेंडर भी अपने परिचितों को देकर सरकारी धन की बंदरबांट की गई। इस बाबत उपायुक्त मनरेगा विजय श्रीवास्तव का कहना मामला संज्ञान में है। बीडीओ कौशाम्बी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।