{"_id":"637fc4f303615928f0298f41","slug":"employee-was-selling-voter-list-eo-removed-kaushambi-news-ald3467796100","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कर्मचारी बेच रहा था मतदाता सूची, ईओ ने हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कर्मचारी बेच रहा था मतदाता सूची, ईओ ने हटाया
विज्ञापन
चायल। नगर पंचायत का एक कर्मचारी 100 से 1500 रुपये लेकर वोटर लिस्ट की फोटो कापी बेच रहा था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने जांच कराई। इसमें दोषी मिलने पर उसे हटा दिया गया।
नव गठित नगर पंचायत चरवा में पहली बार चुनाव होने हैं। उम्मीदवारों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वोटों की गणित लगाने के लिए इन्हें वोटर लिस्ट की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में तमाम लोग वोटर लिस्ट लेने के लिए पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत में आउट सोर्सिंग पर तैनात एक कर्मचारी लोगों को पैसे लेकर वोटर लिस्ट की छायाप्रति उपलब्ध करा रहा था। एक वार्ड की लिस्ट के 100 रुपये निर्धारित किए गए थे। अगर किसी को सभी 15 वार्ड की वोटर लिस्ट लेनी होती थी तो उसे 1500 रुपये चुकाने पड़ते थे।
गुरुवार को किसी ने इस अवैध वसूली का वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद अफसर हरकत में आए। चायल तहसील के एसडीएम मनीष यादव का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच अधिशासी अधिकारी से कराई गई थी। इसमें अवैध वसूली की बात सही पाई गई। इस पर संबंधित कर्मचारी को हटा दिया गया है। जांच अभी चल रही है। अन्य किसी कर्मचारी की संलिप्तता मिली तो उस पर भी कार्रवाई होगी।