फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Electricity theft case filed against flour mill owner

आटा चक्की मालिक के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज

Fri, 01 Oct 2021 08:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Electricity theft case filed against flour mill owner
आटा चक्की संचालक के खिलाफ दर्ज हुआ बिजली चोरी का मुकदमा
विज्ञापन

डीएम को शिकायती पत्र देकर संचालक ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर जबरन कार्रवाई करने का लगाया आरोप
चायल। स्थानीय कस्बे में बिजली चोरी कर आटा चक्की चलाने वाले संचालक के खिलाफ भरवारी स्थित बिजली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। संचालक ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बिजली विभाग के अफसरों पर जबरन कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

चायल कस्बे में दो दिन पहले एसडीओ इंद्रभान की अगुवाई ने प्रवर्तन दल ने एक आटा चक्की में छापा मारा। इस दौरान टीम ने आटा चक्की संचालक को बाईपास के जरिए बिजली चोरी कर आटा चक्की का संचालन पकड़ा था। कार्रवाई करते हुए टीम ने जुर्माना लगा दिया था। मामले में शुक्रवार को प्रवर्तन दल की टीम ने भरवारी स्थित बिजली थाने में आटा चक्की संचालक बिहारी लाल साहू के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा भी दर्ज करा दिया। एफआईआर होने के बाद से बिजली चोरी करने वालों हड़कंप मचा है। प्रभारी इंस्पेक्टर बिजली थाना भरवारी बीएन सिंह ने बताया कि प्रवर्तन दल की तहरीर बिजली चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, आटा चक्की संचालक ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बिजली विभाग के अफसरों पर जबरन कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि एसडीओ ने रंजिशन उसकी दुकान में घुसकर वीडियो बनाया और विरोध करने पर उसके खिलाफ बिजली चोरी करने का मुकदमा दर्ज करा दिया। उसने एसडीओ चायल इंद्रभान पर गंभीर आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed