फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Electric pole fell due to collision with dumper, three people buried

Kaushambi News: डंपर की टक्कर से गिरा बिजली का खंभा, तीन लोग दबे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 07:20 PM IST
विज्ञापन
Electric pole fell due to collision with dumper, three people buried
डंपर की टक्कर से गिरा बिजली का खंभा, तीन लोग दबे
विज्ञापन

- पिपरी कोतवाली के गिरिया खालसा रोड पर बुधवार शाम हुआ हादसा
- डंपर के पंजीकरण नंबर के आधार पर जेई ने दर्ज कराया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली के गिरिया खालसा रोड पर बुधवार शाम डंपर की टक्कर से सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वहां खड़े तीन लोग दबकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पोल हटा कर घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक डंपर समेत भाग निकला।

कस्बा चायल निवासी नूमान हाफिज अपने दोस्त अल्तमस व जफरुद्दीन के साथ गिरिया खालसा गांव के पास सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे के बगल में खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच चायल कस्बे की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। हादसे में बिजली का खंभा टूट कर बगल में खड़े नूमान, अल्तमस और जफरुद्दीन पर गिर गया। खंभे के नीचे दबने से तीनों युवक घायल हो गए। चीख पुकार सुन आसपास रहे लोगों ने दौड़कर बिजली का खंभा हटाया। आननफानन घायलों को बाहर निकाल कर नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मामले में विद्युत उपकेंद्र चायल के अवर अभियंता हरेंद्र राम की तहरीर पर पुलिस ने डंपर के पंजीकरण नंबर के आधार पर फरीदपुर निवासी विजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed