फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Election symbols allotted to the candidates, some will drive the truck and some will run the bat

प्रत्याशियों को आवंटित हुए चुनाव चिह्न, कोई चलाएगा ट्रक तो कोई भाजेंगा बल्ला

Sat, 12 Feb 2022 12:25 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Election symbols allotted to the candidates, some will drive the truck and some will run the bat
निर्वाचन आयोग ने इस बार विधानसभा चुनाव के लिए 197 चुनाव चिह्न निर्धारित किए हैं। जिले की तीन विधानसभा सीटों पर कुल 41 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन्हें शुक्रवार को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। चुनाव चिह्न के रूप में प्रत्याशियों को ट्रक, आरी, कन्नी व बल्ला आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले की तीनों सीटों पर पांचवें चरण के तहत 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।
इसके लिए एक से आठ फरवरी तक नामांकन प्रक्रिया चली। चुनाव मैदान में उतरे राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने तो अपनी पार्टी के अधिकृत चुनाव चिह्न के आधार पर अपना प्रचार पहले ही शुरू कर दिया। जबकि, निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटन का बेसब्री से इंतजार रहा। शुक्रवार को नाम वापसी के अलावा चुनाव चिह्न आवंटन हुआ।
विज्ञापन

इसके लिए सुबह 11 बजे से पहले ही प्रत्याशी कलक्ट्रेट पहुंच गए। दोपहर तीन बजे तक पर्चा वापसी के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। जिले में 13 निर्दलीय प्रत्याशी हैं। नियमानुसार मान्यता प्राप्त दल को उनकी पार्टी के अधिकृत चुनाव चिह्न दिए गए। रिटर्निंग ऑफिसर ने मान्यता प्राप्त राजनीकि दलों और फिर अंत में निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए। इनमें से किसी को ट्रक मिला तो किसी को बल्ला। सभी प्रत्याशी चुनाव चिह्न मिलते ही क्षेत्र में चुनाव प्रचार में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed