फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Elderly man dies after being run over by an auto driver

Kaushambi News: ऑटो चालक को पकड़ने के दौरान पहिये के नीचे आया बुजुर्ग, मौत

Wed, 03 Dec 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 03 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being run over by an auto driver
पिपरी कोतवाली के तिल्हापुर मोड़ बाजार में मंगलवार दोपहर टूटी कुर्सी का हर्जाना मांगने पर चालक ने ऑटो से बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ऑटो लेकर भाग रहे चालक को पकड़ लिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तिल्हापुर मोड़ बाजार निवासी मनीराम वर्मा (62) पुत्र रामसहोदर वर्मा इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता के मुंशी थे। मंगलवार को वह प्रयागराज से प्लास्टिक की चार कुर्सियां खरीदने गए थे। वहां से कुर्सियों को खरीदकर वे ऑटो पर लादकर अपनी मोपेड गाड़ी से पत्नी अनिता के साथ पीछे-पीछे तिल्हापुर मोड़ घर पहुंचे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियाें के अनुसार, ऑटो की छत से उतारने के दौरान एक कुर्सी का पाया टूट गया। इस दौरान नुकसान की भरपाई को लेकर मनीराम की चालक से विवाद होने लगा। तभी चालक के अचानक भगाने पर मनीराम ऑटो के पहिये के नीचे आ गया और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाग रहे चालक को पुलिस ने कस्बा चायल से ऑटो समेत पकड़ कर हिरासत में ले लिया। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज वाहन समेत आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed