फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Eight subjects will be taught in schools for 40 minutes each.

Kaushambi News: स्कूलों में आठ विषय की 40-40 मिनट होगी पढ़ाई

Wed, 08 May 2024 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 08 May 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Eight subjects will be taught in schools for 40 minutes each.
स्कूलों में आठ विषयों की अब 40 मिनट होगी पढ़ाई
विज्ञापन

- समय से टाइम टेबल के अनुसार कक्षा संचालन के निर्देश
- शिक्षक डायरी में करनी होगी पढ़ाए गए पाठ की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। निजी स्कूलों की तरह ही अब परिषदीय विद्यालय में भी शिक्षण कार्य होगा। अब प्रत्येक विषय की पढ़ाई 40 मिनट होगी और 30 मिनट का लंच होगा।
जिले में 1091 परिषदीय स्कूल हैं। यहां पढ़ाई का समय निर्धारित किया गया है। अब स्कूलों में मनमाने तरीके से कक्षा का संचालन नहीं होगा। पूरे जिले में एक समान टाइम टेबल लागू किया गया है। इसी के अनुसार पढ़ाना होगा। कक्षा में क्या पढ़ाया गया, इसकी चर्चा शिक्षक को अपनी डायरी में भी करनी होगी। प्रत्येक स्कूल में हिंदी, गणित, अंग्रेजी, संस्कृत, विज्ञान, कला, शारीरिक शिक्षा की कक्षा संचालित होगी। हर कक्षा 40 मिनट की होगी।
------
शिक्षकों की संख्या पर आधारित होगा टाइम टेबल
परिषदीय स्कूल का टाइम टेबल विद्यालय में तैनात शिक्षकों की संख्या के आधार पर तैयार होगा। इसका स्वरूप ऐसे होगा कि हर विषय की पढ़ाई सामान्य तरीके से होती रहे। किसी भी विषय को भी छोड़ना नहीं है।
विज्ञापन

-----
परिषदीय स्कूलों में टाइम टेबल के अनुसार पढ़ाई का निर्देश दिया गया है। स्कूल अपने यहां शिक्षक की तैनाती के अनुसार टाइम टेबल सेट करें। जिससे हर विषय को स्थान मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed