{"_id":"5fe24b418ebc3ecd691aa404","slug":"eight-positives-including-chail-s-teacher-and-tuberculosis-supervisor-kaushambi-news-ald2947396116","type":"story","status":"publish","title_hn":"चायल की शिक्षिका एवं क्षय रोग के सुपरवाइजर समेत मिले आठ पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चायल की शिक्षिका एवं क्षय रोग के सुपरवाइजर समेत मिले आठ पॉजिटिव
विज्ञापन
Eight positives including Chail's teacher and Tuberculosis Supervisor
- फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। दोआबा में कोरोना वायरस ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटे में जिले के विभिन्न हिस्सों में आठ लोग पॉजिटिव निकले। संक्रमितों में चायल क्षेत्र की एक शिक्षिका एवं क्षय रोग के सुपरवाइजर भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी के स्वास्थ्य की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गई है।
सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए रोजाना की तरह मंगलवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 1188 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इस दौरान विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में आठ लोग पॉजिटिव निकले हैं। वहीं पहले से संक्रमण की जद में रहा एक मरीज स्वस्थ हो गया। इस तरह से जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढक़र 2245 हो गई है। हालांकि इनमें से 2192 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। फिलहाल केवल 26 मरीजों का इलाज चल रहा है। सर्विलांश अधिकारी ने बताया कि पिछले एक हफ्ते तक संक्रमण की रफ्तार सुस्त पडने पर लोगों ने एहितियात बरतना छोड़ दिया था। इसी वजह से वायरस ने तेजी पकड़ लिया है। बेहतर होगा कि वैक्सीन आने तक सभी लोग कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करें। वर्ना, स्थिति खतरनाक होना तय है।
शेल्टर होम में नहीं मिला कोई संक्रमित
मंझनपुर। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य के निर्देश पर सोमवार की रात नौ बजे के बाद जिले भर में संचालित शेल्टर होम में रहने वाले लोगों की कोविड जांच कराई गई। इस दौरान 20 लोगों की जांच की गई। इनमें से एक भी संक्रमित नहीं निकला।