{"_id":"578a824f4f1c1b1a3a13d5b7","slug":"education-kaushambi-railly","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआरसी मंझनपुर के अगियौना स्थित प्राथमिक और जूनियर विद्यालय के बच्चों ने शनिवार को स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली। रैली का असर रहा कि गांव के 73 अभिभावकों ने अपने-अपने बच्चों का दाखिला विद्यालय में कराया। इस दौरान शिक्षकों और बच्चों ने नौनिहालों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डीएस यादव के निर्देश में इन दिनों स्कूल चलो अभियान की जगह-जगह रैली निकाली जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को अगियौना गांव स्थित प्राथमिक और जूनियर विद्यालय के बच्चों ने रैली निकाली। रैली के दौरान बच्चों ने गांव की गलियों में घूमकर दाखिला कराने और बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। रैली का असर रहा कि गांव के 73 अभिभावकों ने अपने-अपने बच्चों का दाखिला स्कूल पहुंचकर कराया। रैली में बच्चों के अलावा प्रधानाचार्य प्रेमलता, रिजवान हैदर रिजवी, लालचंद्र, समीम फात्मा, रीमा, फरहत आदि मौजूद रहे।