{"_id":"689255f95d63844ec903a9e6","slug":"e-rickshaw-drivers-body-found-in-bushes-murder-suspected-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-128774-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: झाड़ियों में मिला ई-रिक्शा चालक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: झाड़ियों में मिला ई-रिक्शा चालक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
एयरपोर्ट कोतवाली के यूनाइटेड अस्पताल के समीप झाड़ियों में मंगलवार सुबह ई-रिक्शा चालक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को ई-रिक्शा नहीं मिला। बेटे ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की।
प्रयागराज के असरावे कलां निवासी सुनील पाल ने बताया कि 50 वर्षीय पिता अशोक पाल ई-रिक्शा चालक थे। वह सोमवार की शाम ई- रिक्शा से जलालपुर घोसी गेहूं पिसाने के लिए घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। सुराग न लगने पर सुनील ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
मंगलवार सुबह आठ बजे यूनाइटेड अस्पताल के समीप कुछ लोगों ने अशोक पाल का शव पड़ा देखा। जानकारी होने पर परिजनों के अलावा एयरपोर्ट पुलिस पहुंची। शव की पहचान करते हुए सुनील ने शरीर पर लगे चोट के निशान से हत्या की आशंका जाहिर की है। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ई-रिक्शा कहां गया, तलाश की जा रही है।